जिले सहित समस्त ब्लॉक में पुलिस पब्लिक स्कूल संचालित किए जाने की मांग को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय, गृहमंत्री महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन


प्रसार छत्तीसगढ़/साकेत जांगड़े

 जांजगीर चाम्पा/ शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को अपने परिवार पर बच्चों की शिक्षा के नाम पर पड़ती अतिरिक्त भार, और निजी शिक्षण संस्थानों के ऊंचे शुल्क के साथ विभिन्न नखरे झेलने को मज़बूर हैं।
       जिले तथा समस्त ब्लॉक में शिक्षा के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिला मुख्यालय जांजगीर चाम्पा सहित समस्त विकास खण्ड में पुलिस पब्लिक स्कूल खोले जाने योग्य है। पुलिस पब्लिक स्कूल के खुल जाने से जिले एवं ब्लॉक में आम परिवार के बच्चे भी पुलिस पब्लिक स्कूल का लाभ उठा पाएंगे और पुलिस की तरह देश की सेवा करने का जज्बा उनके दिलों में भर जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिती से सभी लोग भली-भांति अवगत हैं। वास्तविक स्थिती यह है कि एक कमाने वाला 4 खाने वाला घर पर हैं। पुलिस कर्मी पर समाज़ के प्रति बडी जिम्मेदारी होती है। इसके अतिरिक्त स्वयं के परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। वहीं बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें महंगे स्कूलों में पढाने पर अत्यधिक खर्च वहन करना पडता है।
         जिलासचिव चंदन धीवर ने कहा है कि पुलिस पब्लिक स्कूल के खुलने से पुलिस विभाग में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को उनके परिवार के बच्चों के लिए कम शुल्क में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराया जा सकेगा। और यह राज्य के पुलिस परिवार के प्रति एक सच्चा धन्यवाद होगा।
           जिलासचिव शुभम सिंह राजपूत ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय व माननीय गृहमंत्री महोदय से आग्रह है कि छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष रूप से प्रदेश के भीतर प्रत्येक ज़िला उसके बाद समस्त ब्लॉक में पुलिस पब्लिक स्कूल संचालित किया जावे।

         

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ