मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रसार । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिले में भी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130A को गिधा बायपास के पास जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े और काले रिबन पहन रखे थे। हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस और स्कूल बसों को मार्ग से मुक्त रखा गया।
यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर किया गया, जिसमें केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दबाने और डराने का आरोप लगाया गया।
जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब अडानी को दी जा रही छत्तीसगढ़ की अमूल्य संपत्ति का विरोध करने तमनार पहुंचे, तो उन्हें डराने की नियत से सुबह-सुबह उनके निवास पर ई.डी. की टीम भेज दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं को चुप कराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस दमन का डटकर विरोध करेगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रभारी आलोक सिंह, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, जागेश्वरी वर्मा, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, चुरावन मंगेशकर, चंद्रभान बारमते, हेमेंद्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप बंजारा, संजय यादव, लोकराम साहू, पुरुषोत्तम मार्को, राजा ठाकुर, रामचंद्र साहू, राजेश छैदहिया, सागर सोलंकी, दीपक गुप्ता, कौशल क्षत्रिय, जैतराम खाण्डे, अनिस मसीह, उमेश धृतलहरे, काके उत्पल, राघव सिंह, भरत पठारी, जित्तू श्रीवास्तव, लक्की गर्ग, याकूब अली, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, ललिता सोनी, कौशिल्या वर्मा, अनीता विश्वकर्मा, नूरजहां, मायारानी सिंह, सगिरा खान, खुशबू वैष्णव, हेमिन मंगेश्कर, बिंदु यादव, लता रानी वैष्णव, स्वाति ठाकुर, अरविंद वैष्णव, सूरज यादव, संजय चंदेल, कुलदीप पाटले, मकबूल खान, संजय जायसवाल, अभिलाष सिंह, वशिउल्ला, दिलीप कौशिक, काकू पठान, उमेश सोनी, मुकेश साहू, लखन कश्यप, अभिलाष यादव, विद्यानंद चंद्राकर, देवा ध्रुव, रामजी ध्रुव, अरुण कुलमित्र, घनुष सेन, ग्वालदास अनंत, देवा साहू, शंकर साहू, रानू कश्यप, राकेश साहू, एजाज अहमद, रसीद खान, स्माइल खान, पुष्पा शिव धृतलहरे, दीपक साहू, ओंकार यादव, संपत जायसवाल, प्रकाश भार्गव, विष्णु बघेल, राहुल राजपूत, रामकुमार साहू, सोनू ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, तामेश्वर राजपूत, नंद साहू, राजेंद्र यादव, नरसिंह निषाद, नामदेव बंजारा, कृष्णा यादव, अनिल पटेल, रमेश राजपूत, तारिणी विश्वकर्मा, सतीष यादव, राजू जायसवाल, मदन पटेल, अशोक जायसवाल, शत्रुघ्न सोनकर, आकाश वैष्णव, नौसाद खान, महेंद्र यादव, मकराल यादव, विनय यादव, मनीष त्रिपाठी, अभिलाष जायसवाल, सुनील सोनी, सालिक बंजारे, कृष्ण कुमार निषाद, राजेंद्र साहू, कैलाश श्रीवास, अली कौसर, नोहर चतुर्वेदी, जाकिर खान, प्रकाश वैष्णव, निहोरा कश्यप, लक्ष्मी जायसवाल, अरुण कश्यप, रमेश कश्यप, खेम सिंह बघेल, लक्की सिन्हा, राजा त्रिपाठी, मनोज अहिरवार, धनंजय दूबे, चक्रधर यादव, सोहन वर्मा, बंटी सोनवानी, जैतराम खाण्डे, फूल सिंह महिलांग, मुमताज खान, पूरन साहू, धर्मेन्द्र खाण्डे, शेखर बघेल, विष्णु खाण्डे, आयुष सिंह श्रीनेत, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कामता प्रसाद जांगड़े, सुरेंद्र साहू, मुकेश वैष्णव, सूर्यपाल गर्ग, नानू ठाकुर, जलेश यादव, युगल वर्मा, कलेश्वर गर्ग, मुकेश मिरी, निरंजन साहू, आरिफ खोखर, प्रिंशु दुबे, मनीष साहू, हेमंत मानिकपुरी, मंजीत रात्रे, योगेश्वर सिंह, अजय यादव, विजय पाटले, शोभा साहू, राजेश कुमार, सुरेंद्र पात्रे, किशन यादव, सरोज यादव, जितेंद्र कुर्रे, जयराम साहू, जलेश्वर राजपूत, संतोष वर्मा, श्रवण साहू, श्रीराम निषाद, और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ