सेवादल के कर्मठ नेता दिलीप बंजारा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए किया दावा

मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रसार। कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और जनसंपर्क की सच्ची पहचान बन चुके दिलीप बंजारा, आज मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दिलीप बंजारा वर्तमान में सेवा दल जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, और उनके नेतृत्व में सेवा दल ने पिछले वर्षों में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ता निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई प्रेरणादायक काम की हैं। दिलीप बंजारा का राजनीतिक जीवन सेवा और समर्पण से भरा रहा है। उन्होंने हर मोर्चे पर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया है। चाहे बात जनजागरूकता अभियानों की हो या फिर गरीब वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई की। दिलीप बंजारा हमेशा सबसे आगे खड़े नज़र आए हैं। उनकी पहचान एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में है, जो कार्यकर्ताओं को सिर्फ आदेश नहीं देते बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। उनके संगठन कौशल और जनता के बीच लोकप्रियता ने उन्हें कांग्रेस परिवार में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिलीप बंजारा जैसे युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता को जिलाध्यक्ष बनाना ही संगठन को नए जोश और दिशा से भर देगा। कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भी उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और सभी वर्गों के साथ तालमेल को सराहा है। कहा जा सकता है कि दिलीप बंजारा की दावेदारी केवल एक व्यक्ति की महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि संगठन के भविष्य की नई सोच का प्रतीक है, जो सेवा से संगठन, संगठन से संघर्ष और संघर्ष से सफलता के सिद्धांत पर आगे बढ़ना चाहता है। मुंगेली में कांग्रेस की मजबूती के लिए दिलीप बंजारा जैसे समर्पित और जनप्रिय नेता का नेतृत्व निश्चित रूप से पार्टी के लिए नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ