मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रसार । स्टाफ ने पत्र में उल्लेख किया है कि 01 अक्टूबर 2025 को कृषि विभाग के समस्त ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं से अवगत कराने उप संचालक कृषि के पास पहुँचा था। लेकिन समस्याओं को सुनने के बजाय उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
कर्मचारियों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पूर्व भी समीक्षा बैठकों और अन्य अवसरों पर उप संचालक द्वारा मैदानी अमले और स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार किया जा चुका है। यहां तक कि 03 जनवरी 2025 को इस संबंध में कलेक्टर को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया।
कृषि विभाग के स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा को तत्काल पद से नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही यदि किसी भी मैदानी अमले या स्टाफ पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
शिकायत पत्र के साथ कर्मचारियों ने पूर्व में भेजा गया पत्र भी संलग्न किया है। अब देखना होगा कि कलेक्टर कार्यालय इस मामले में क्या कदम उठाता है। पत्र को ADM को कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन।
0 टिप्पणियाँ