मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रसार । मंडी परिषद प्रांगण मुंगेली में 12 अक्टूबर 2025, रविवार को मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में रसोइया कर्मचारी इस अधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रदेश मंत्री उषा साहू, अखिल भारतीय मिड डे मील रसोईया कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली की उपाध्यक्ष प्रमिला देवांगन तथा भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री रविकांत सिंह ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष राजेशपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान जिले के रसोइया कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने कार्य से जुड़ी अनेक समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख मांगों में शामिल रहे -
• मिड डे मील रसोइयों का मानदेय ₹10,000 प्रतिमाह किया जाए।
• वर्तमान में वर्ष में केवल 10 माह का भुगतान होता है, इसे पूरे 12 माह का किया जाए।
• रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाकर हर वर्ष 2 यूनिफॉर्म प्रदान की जाए।
• कार्यस्थल पर दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में ₹10 लाख की सहायता राशि एवं सामूहिक बीमा की सुविधा दी जाए।
• छात्रसंख्या कम होने के कारण रसोइयों को हटाए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को पुनः नियुक्त किया जाए।
• मिड डे मील के भुगतान और कुकिंग कॉस्ट की राशि हर माह की 5 या 6 तारीख तक अनिवार्य रूप से दी जाए।
अधिवेशन के अंत में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन कर प्रदेश महामंत्री को प्रेषित किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है -
संरक्षक –श्री साहेब दास मानिकपुरी
अध्यक्ष – श्रीमती कल्याणी मानिकपुरी
कार्यकारिणी अध्यक्ष – श्रीमती हितोषनी नंद
उपाध्यक्ष – श्रीमती त्रिवेणी मिरी, श्रीमती सतरूपा भास्कर, श्री गोवर्धन यादव
महामंत्री – श्री राजेंद्र मांडले
संगठन मंत्री – श्री रामकुमार कुर्रे
सह मंत्री – श्रीमती शिवकुमारी दिवाकर, श्रीमती बसंती चंदेल, श्रीमती रामेश्वरी साहू
कोषाध्यक्ष – श्रीमती सीमा गायकवाड़
कार्यकारिणी सदस्य – श्रीमती ईश्वरी निर्मलकार, ललिता ध्रुव, बिमला मानिकपुरी, गौरी निषाद, रमनी ध्रुव, संध्या ध्रुव, भगवती सोनवानी
कार्यक्रम के समापन पर भारतीय मजदूर संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष राजेशपुरी गोस्वामी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और रसोइया कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
0 टिप्पणियाँ