मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया "अटल परिसर" का लोकार्पण


मुंगेली छत्तीसगढ़ प्रसार 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित पुष्पवाटिका उद्यान के पास नवनिर्मित "अटल परिसर" का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाजपेयी की देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का श्रवण कर उन्हें स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अटल परिसर, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की राष्ट्र सेवा, विकास दृष्टिकोण और आदर्श मूल्यों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि प्रेरणा का केंद्र होगा।"

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी नगरीय निकायों में ऐसे अटल परिसरों की स्थापना कर जनसामान्य को वाजपेयी के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया जायेगा 
30 लाख की लागत से हुआ निर्माण, 1130 वर्गफीट में फैला परिसर
नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर 1130 वर्गफीट क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रतिमा हेतु 280 वर्गफीट में विशेष चबूतरे का निर्माण किया गया है। परिसर में वाजपेयी के विचार, कविताएं और विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है, जिससे नागरिकों को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की व्यापक जानकारी प्राप्त हो सके।
लोकार्पण अवसर पर विशिष्ट जनों की उपस्थिति

इस लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ