मुंगेली छत्तीसगढ प्रसार 13 मई 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने पंडाल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, लाइटिंग व विद्युत, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मंच, टेंट, कम्प्यूटर व इंटरनेट, चिकित्सा, यातायात, फायर ब्रिगेड आदि की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय-सीमा में पूर्ण हों।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं माईक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। सभी अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी तैयार रखें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी को नोडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय को अतिरिक्त नोडल अधिकारी तथा मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ