दुर्ग/छत्तीसगढ़ प्रसार/ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक,पं.क्र.2163)का प्रदेश स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक राजीव भवन दुर्ग में रविवार दिनांक 16 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय समन्वयक सूर्य प्रकाश उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात सभी अतिथियों का सम्मान दुर्ग जिले के पदाधिकारियों ने पुष्पाहार और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। दुर्ग जिला के अध्यक्ष बेनूराम साहू ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सभी का सम्मान किया,प्रदेश सचिव निकहत खान ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत किया।
मुख्य आतिथ्य के आसंदी से अपनी बात रखते हुए इंटक राष्ट्रीय समन्वयक सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि किसी भी कारखाने में कार्यरत श्रमसंघो को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस से संबद्ध कराने का प्रयास करना चाहिए,साथ ही जहां श्रम संघ न हो वहां श्रमसंघ बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कुछ लोगों के द्वारा इंटक के बैनर का गलत उपयोग करने पर अपने आप रोक लगाने की अपील की। उन्होंने ने आगे कहा कि ऐसे लोगों का हमारे साथ अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन विवाद की स्थिति बन जाने के कारण न्यायालय के आदेश का परिपालन करना चाहिए। आगे बताया दूसरा तरीका है हमारे नेतृत्व को स्वीकार करते हुए साथ चले, यदि आने वाले दिनों में भी इंटक के बैनर का गलत तरीके से उपयोग करने व न्यायालीन व्यवस्था का सम्मान करने में कोताही बरतने वाले लोगों के विरूद्ध संगत आपराधिक मामले दर्ज कराने के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा जो किसी के हित में ठीक नहीं है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए बनाए लोककल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक असंगठित श्रमिकों तक पहुंचाने का प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे उन्हें सही लाभ मिल सके। बैठक को कोषाध्यक्ष राजेश चौहान ने संबोधित करते हुए संगठन की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को श्रम संघ का हिस्सेदार बनाए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को उपस्थित विभिन्न जिलों से आए भागीदारी निभाने वाले जिलाध्यक्षों, महामंत्री सहित विशिष्ट जनों निताई सरकार, विनोद दास,सुकान्ति पटेल, सुरेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र रजक,पेनुक नेताम, केशव महिपाल, योगेश महिपाल, देवेन्द्र महिलांगे, रुकमणी गुप्ता, गोविन्द वर्मा , गुरु चरण पटेल और केशव चंद्राकर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नोहर सिंह गजेन्द्र और आभार प्रकट डॉ भरत दास मानिकपुरी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं कल्पना देवी राधिका कलिहारी, सुकमेत यादव, सुरुज कुंवर टोप्पो, कल्पना देवी, सीमा मिश्रा, टिकेश्वरी साहू, द्रौपदी साहू, लक्ष्मी बाई वर्मा,किरण साहू, ईश्वरी मानिकपुरी, पुनीता देवांगन और गणमान्य लोग मोहन चंदेल, दीपक कुमार गजेन्द्र, आनन्द कुमार ताम्रकार,डोमन प्रसाद यादव, मनोज कुमार खुटे, सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेते अपने आस पास के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं की ओर पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने का सकारात्मक प्रयास किया।
0 टिप्पणियाँ