राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी पहुँचे अंबागढ़ चौकी


अम्बागढ़ / शुक्रवार को अंबागढ़ चौकी के विश्राम गृह में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र  मिश्रा जी और प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष नवीन साहू जी प्रदेश महामंत्री व संगठन प्रभारी सूरज साहू जी प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौहान जी का आगमन हुआ।
खैरागढ़ चुनाव प्रचार करके सभी पदाधिकारी अंबागढ़ चौकी से बस्तर प्रवास के लिए निकले।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नेताओं का यहाँ जोरदार स्वागत किया गया।
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक बैठक हुई।
इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवनारायण नेताम, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, पार्षद व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष बंसोड़, सजंय लाटा, पार्षद शंकर निषाद, पार्षद मुकेश सिन्हा, पार्षद अविनाश कोमरे, एल्डरमैन प्रमोद ठलाल, श्रवण निषाद, विनोद डेहरिया, शम्मी कुरैशी, अनिल महोबिया, छगन बंजारे, वैभव परिहार,आकाश कसार, दुर्गेश कौशिक,पवन ठाकुर साकेत निर्वाणी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ