महासमुंद जिले के नए कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

महासमुंद में नए कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण91A4FF9112840B22CBC0B427E2CBC224

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 4 जनवरी 2021,महासमुन्द जिले के नए कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। सिंह ने आज पूर्वान्ह में जिला अधिकारियों की मौजूदगी में काम-काज संभाला। इस मौके पर एसडीएम महासमुन्द और एसडीएम बागबाहरा सर्वश्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी और भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर  सीमा ठाकुर, श्रीमती ऋतु हेमनानी, सुश्री पूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  सिंह इससे पहले जिला गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही के कलेक्टर थे। कलेक्टर डोमन सिंह ने पूर्व कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की। कार्यालय में जिले के अधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर  डोमन सिंह ने पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण और अवलोकन के बाद धान खरीदी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक साथ रहे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ