महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह पत्रकारों से हुए रूबरू

news-details

महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह पत्रकारों से हुए रूबरू

महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुए और सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।                       उन्होंने कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।                            मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए।                                       मीडिया द्वारा ही समाज को पूरे विश्व में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है।                     इसलिए मीडिया का प्रयास होना चाहिए कि ये जानकारियां यथार्थ परख हो।                          मीडिया का प्रस्तुतीकरण ऐसा होना चाहिए जो समाज का मार्गदर्शन कर सकेें।                                  कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि उन्होंने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किए है कि जिले में निरस्त हुए वनाधिकार पट्टों पर पुनर्विचार कर पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे वितरण करें। नगरीय क्षेत्र में प्रदत्त नजूल की भूमि पर आवास बनाकर रह रहें ऐसे इच्छुक पट्टाधारियों से जिन्होंने पट्टे पर प्राप्त भूमि के संबंध में भू-स्वामी अधिकार के लिए आवेदन दिया है।                                                            उन्हें गाईड लाईन के आधार पर मालिकाना हक मिलें।     इस अवसर पर पत्रकारों ने जिले के विकास संबंधी सुझाव भी दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ