पुष्पेंद्र पटेल ब्लाक सरायपाली ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल पुनिया जी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला जी एवं क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नंद जी, जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर की सहमति से नियुक्त किया गया है। सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल जी को ब्लाक अध्यक्ष बनाने पर उनके स्थानीय शुभचिंतकों कार्यकर्ता गणों ने पुष्पेंद्र पटेल को उत्तरोत्तर विकास वृद्धि के लिए भूपेश भोई सचिव जिला महासमुंद किसान कांग्रेस ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
1 टिप्पणियाँ
Bhyya ji ko bdhai ho
जवाब देंहटाएं