अमर ज्योति दिव्यांग संघ आरंग के द्वारा आयोजन किया गया।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग।4 जनवरी 2021 ब्लाक मुख्यालय बी.आर.सी.सी. प्रशिक्षण स्थल आरंग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा लुई ब्रेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शकुन डहरिया कार्यकारणी सदस्य छ.ग. कांग्रेस कमेटी प्रभारी, छ.ग. महिला कांग्रेस एवं संरक्षक प्रगतिशील सतनामी समाज शामिल हुई। अध्यक्षता खिलेश्वर देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, विशिष्ठ अतिथि चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका आरंग रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत, मां सरस्वती की पुजा अर्चना एवं माल्यार्पण से हुआ। श्रीमती शकुन डहरिया ने दिव्यांग जनों को लुई ब्रेल जंयती की बधाई दिये एवं लुई ब्रेल के जीवनी पर संक्षिप्त में प्रकाश डाल कर दिव्यांग जनों को संबोधित कर उनका उत्साह वर्धन भी किया। साथ ही दिव्यांग जनो की मांग पत्र को माननीय डाॅ.शिवकुमार डहरिया, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तक पहुचा कर सार्थक पहल करने का आश्वासन दी । इस अवसर पर श्रीमती डहरिया के हाथों दिव्याग जनों को ट्राई-साइकिल ,श्रवण यंत्र एवं बैसाखी का वितरण की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रमुुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भारती देवांगन , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहन साहू, किरण कौशिक मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत आरंग, देवचरण देशलहरे सरपंच रसनी, पोषण साहू सरपंच खमतराई, श्रीमती सुनीता नंदू साहू सरपंच कुसमुंद, जय कुमार डहरिया सरपंच ओड़का, जनक राम साहू, सरपंच परसकोल, गनेश बांधे एल्डरमेन नगरपालिका आरंग, राजेश्वरी साहू एल्डरमेन आरंग, प्रकाश कुमार खेलवार, जनकराम लोधी, सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग जन उपस्थित रहे थे।
0 टिप्पणियाँ