प्रियंका गांधी वाड्रा के जनाधार से घबरा रहा है मोदी व योगी सरकार : संजय अजगल्ले


प्रियंका गांधी वाड्रा के जनाधार से घबरा रहा है मोदी व योगी सरकार : संजय अजगल्ले

जांजगीर - प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव व जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय अजगल्ले ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली के सरकारी बंगले को खाली करने को कहा है। अवास व शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से एक महीने यानि एक अगस्त 2020 तक की महौलत दी गई है। प्रियंका जी वर्षों से लोधी स्टेट के बंगला नंबर 35 में रह रही थी। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका गांधी वाड्रा पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करते हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा।
इस मामले को लेकर कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। सोशल साईट पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को जमकर कोसा है।
युवा नेता संजय अजगल्ले ने हमलावर रूप में कहा है मोदी सरकार प्रियंका गांधी जी को सरकारी बंगले से निकाल सकता है, लेकिन जनता के दिल से नहीं, अजगल्ले का कहना है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा जी के सक्रियता, व बढ़ते जनाधार से केंद्र के मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश के योगी सरकार घबरा गई है। संजय अजगल्ले ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी की पोती हैं वह इन ओछी राजनीतिक  हरकतों से घबराने वाली नहीं है उनकी रगों में उस गांधी परिवार का खून दौड़ रहा है जिसने देश कि सेवा में अपनी प्राणों की आहुति कुर्बान कर दी लेकिन देश कि अखंडता और एकता पर आंच नहीं आने दी।
आज ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के बेटी के साथ इस कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार क्या कर रहा हैं?
देश की जनता देख रहा है,
संजय अजगल्ले ने कहा कि कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता के घर प्रियंका गांधी के घर हैं वह जब चाहे,जहां चाहे रह सकती हैं।
लेकिन इस पूरे प्रकरण में मोदी सरकार ने ओछी राजनीति का परिचय दिया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट से पूरी सरकार हील जाती हैं। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के बढ़ते जनाधार को देखकर केंद्र एवं यूपी सरकार में बौखलाहट साफ दिखाई दे रहा है। जन सेवा करने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को जेल भेज दिया गया था, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करवाएं जा रहे हैं।
लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता कभी जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगा चाहे उसके लिए एक बार नहीं सौ बार जेल जाना पड़े।
~ संजय अजगल्ले ~


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ