15 वर्षों तक प्रदेश को बेहाल करने वाले गिना रहे हैं उपलब्धियां, सवाल पूछने पर बौखला रहे




प्रसार छत्तीसगढ़/ अक्षय/सोनू  लहरे

कांकेर। 3 जून को कांकेर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए पत्रकारवार्ता में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने और पत्रकार पर टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय गणेश तिवारी ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं भाजपा के पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा पर कटाक्ष किया है।

गणेश तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में भी भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति कर रही है। जनता को झूठे वादे करके अपनी रोटियां सेंकने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिन नेताओं ने 15 बर्षों तक छत्तीसगढ़ में शासन के दौरान प्रदेश का हाल बेहाल किया वो उपलब्धियां गिना रहें हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ राज्य विकास के नए सोपान स्थापित कर रहा है। आज हमारा प्रदेश कोरोना संकट से लड़ने के लिए पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने ही सबसे पहले अन्य प्रदेशों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों की सहायता करने व उन्हें वापस अपने घर लाने की पहल की।

किसानों को उनका अधिकार देते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उनके खातों में इस संकट के समय में नगद राशि जमा की। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज के नाम पर देश की प्रत्येक जनता को ठगा है।

गणेश तिवारी ने आगे कहा कि 3 जून को कांकेर में हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रश्न पूछे जाने पर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी का बिफरना और बौखलाहट में प्रेस कॉन्फ्रेंस को बंद करना अस्वीकार्य है।

भाजपा के इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद भी पत्रकारों के साथ उनका यह दुर्व्यवहार अशोभनीय है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं, वे जनता की आवाज बनकर उनके हक व अधिकार के लिए स्वर बुलंद करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के सवालों से पल्ला झाड़ना उनके कद और पद दोनों को शोभा नहीं देती।

पत्रकार किसी पार्टी अथवा संगठन का नही होता बल्कि पत्रकारिता कसरते समय वह केवल अपने पत्रकार होने के धर्म का पालन करता है। और जनता की आवाज को तथा उनकी तकलीफों को उन जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखता है जिन्हें जनता ने चुना है। लेकिन जिस प्रकार से भाजपा के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया और भाजपा के पूर्व विधायक देव लाल दुग्गा ने आवेश में पत्रकार को सवालों को कांग्रेस पार्टी से लिखवाकर लाने की बात कही है वह निंदनीय है।

बृजमोहन अग्रवाल जी और देव लाल दुग्गा जी द्वारा पत्रकारों के साथ किये गए इस प्रकार के भेद-भाव और जनता के सवालों से बचने के लिए व्यक्तिगत रुप से निंदा करता हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ