मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रसार । आगामी 8 मई को बिलासपुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारियों के सिलसिले में खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सभी ब्लॉक अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पार्षदों, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशियों, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 मई को बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, हमारे नेता राहुल गांधी जो कहते हैं, वह दूरदर्शिता साबित होती है। पहले जाति जनगणना का मजाक उड़ाया गया, अब बीजेपी खुद उसे करने की बात कर रही है। आज संविधान और आरक्षण पर हमला हो रहा है, इसलिए हम सबको मिलकर इसका विरोध करना है। 8 मई को मुंगेली से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में शामिल हों।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में बदलाव की जो कोशिश की जा रही है, हम उसका विरोध करते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। वहीं, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि भाजपा जिस तरह संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है, कांग्रेस उसका विरोध करती रहेगी और देश की अस्मिता से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, विवेक बाजपाई, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, महेंद्र गंगोत्री, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, मायारानी सिंह, राहुल सिंह, मंजू शर्मा, निधि पौराणिक, राजेन्द्र यादव, राजेश छैदईया, रणजीत सिंह, सागर सोलंकी, राम कुमार साहू, अभिलाष सिंह, इंद्रजीत कुर्रे, कलेश्वर गर्ग, अजय साहू, कुलदीप पाटले, संजय चंदेल, सूरज यादव, प्रिंशु दुबे, पथरिया से उमेश सोनी, राजा सिंह, पुष्पा धृतलहरे, शिव धृतलहरे, लोरमी से नरेश पाटले, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, लखन कश्यप, अरुण कुलमित्र, पथरिया ब्लॉक कांग्रेस, लोरमी ब्लॉक कांग्रेस सहित शहर, पथरिया, लोरमी, डिंडोरी, सरगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ