गिरौदपुरी मेला कमेटी के सदस्य एवं गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी जत्था पहुँचा धाम..

अभनपुर.गिरौदपुरी मेला कमेटी के सदस्य एवं गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष श्री के.पी. खण्डे जी के नेतृत्व में आज अकादमी का जत्था पवित्र गिरौदपुरीधाम मेला में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के साथ सम्मिलित हुए।
                इस अवसर पर गिरौदपुरी धाम के विकाश हेतु अनेको मुलभूत कार्य जैसे 50 कमरे के सर्व सुविधा युक्त धर्मशाला , जोक नदी में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग नहाने के लिए घाट निर्माण ,सराय व नदी के किनारे 2 km पाथ निर्माण,सभी आवश्यक जगहों पर शौचालय ,सीमेंट चेयर व समुचित प्रकाश व्यवस्था,कटगी से लेकर गिरौद तक फोरलेन सड़क व स्वागत द्वार निर्माण,भव्य ऑडोटोरियम ,भुइया नापने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य द्वार से मंदिर तक शेड निर्माण ,मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार आदि की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें खाण्डे जी के साथ डॉ. जे. आर.सोनी ,चेतन चंदेल, सुंदरलाल जोगी, आर.के. पाटले ,सुखनंदन बंजारे, प्रकाश बांधे ,टिकेंद्र बघेल, मनीष कोसरिया, मानसिंग गिलहरे, पप्पू बघेल, पं. अंजोरदास बंजारे ,श्रीमती पुष्पा पाटले ,श्रीमती गिरिजा पाटले शामिल थे।
       यह जानकारी गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष(कृषि) श्री टिकेन्द्र बघेल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ