मुंगेली / राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के (संगठन प्रभारी) छत्तीसगढ़ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय उपेंद्र मिश्रा जी ने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष माननीय प्रकाश अनंत जी के अनुसंशा पर ऑल इंडिया यूथ वर्कर्स कमेटी के जिला संयोजक अरविंद कुमार को मुंगेली जिला इंटक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
अरविंद कुमार की नियुक्ति के बाद युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, वही मजदूर इंटक से जुड़े लोगों की उम्मीदें एवं ब्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए दोगुनी हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के लिए अरविंद कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी में खरा उतरने की बात कही है।

0 टिप्पणियाँ