बलौदाबाजार कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण,समिति प्रबंधक को हटाने दिए निर्देश


बलौदाबाजार कलेक्टर जैन ने खरीदी स्थल पर दर्जनों बोरों में भराये धान का उलट-पलट कर निरीक्षण किया। अधिकांश धान अमानक स्तर के पाये गये। धान में मिलावट के साथ कंकड़-पत्थर भी पाए गए। धान की ढेरी किया जाकर तुलाई करना भी नहीं पाया गया। डनेज व्यवस्था भी समुचित नहीं पाई गई। कई ढेरियां बिना डनेज के पाई गई। कलेक्टर ने अव्यवस्था और गड़बड़ी पर काफी नाराज़गी प्रकट की। उन्होंने फ़ूड अफसर को दोनों खरीदी केन्द्र की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने कहा है। नोडल अफसरों द्वारा भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अमानक धान लाने वाले के किसानों के धान वापस किये गए और अच्छी तरह से साफ-सुथरा करके आने को कहा है। उन्होंने समिति में धान खरीदी के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप धान खरीदी की जाए, अन्यथा उनके तनख्वाह से क्षतिपूर्ति कीवसूली की जाएगी। कलेक्टर ने धान बेचने आये कुछ किसानों से भी चर्चा की और व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया।
0 टिप्पणियाँ