शशि घृतलहरें जी को बनाई गई छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज का महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष

@अक्षय लहरे उप-संपादक 8319900214

शशि घृतलहरें जी को बनाई गई छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज का महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष 

 मुंगेली(पथरिया) - छत्तीसगढ़  प्रदेश सतनामी समाज द्वारा लगातार सतनामी समाज को भाईचारा एवं छुआछूत को दूर करने के लिए लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज जुड़े हुए हैं।
 जहां ऐसे कई गांव में हैं जहां पर सतनामी समाज को एकत्रित करके शपथ एवं नियुक्ति पत्र दिलाया जा रहा है।
 वही बताते चलें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज द्वारा 11 अक्टूबर 2020 को प्रथम अधिवेशन रायपुर में रखा गया था| जहां  सरगांव/ मोभट्ठा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि घृतलहरे जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज का [ महिला प्रकोष्ठ ] प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।  वही संबोधन करते हुए श्रीमती घृतलहरें जी ने कहा कि हमारे पूरे छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज को भाईचारा एकता बनाएं रखना है, एवं छुआछूत से दूर रहना है । कई वर्षों से चल रही रूढ़ीवादी परंपराओं वादी को जड़ से मिटाना है , किसी को भ्रम में नहीं रहना है। रायपुर प्रथम अधिवेशन में उपस्थित जिला मुंगेली के पदाधिकारी गण जिला प्रभारी देवचरण जोशी, जिला अध्यक्ष राजकुमार बघेल, जिला उपाध्यक्ष पंडित शिव पाटले, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनेंद्र डहरिया, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण डहरिया, जिला महामंत्री रंजीत तेंदुलकर, जिला संगठन मंत्री राजा कुर्रे, जिला कार्यकारिणी महामंत्री कमेश कुमार बघेल, जिला विद्यार्थी संघ अध्यक्ष लक्ष्मण घृतलहरे ,ब्लॉक पथरिया विद्यार्थी संघ अध्यक्ष कांशीराम भास्कर, विद्यार्थी संघ उपाध्यक्ष संजू टंडन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ